शुक्रवार, 11 जून 2021

कंगारू दिग्गज ने चुने मौजूदा दौर के 5 बेस्ट टेस्ट गेंदबाज, लिस्ट में तीन भारतीय शामिल, मगर अश्विन पर उठा सवाल studypoint

Study point-ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर इयान चैपल ने भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजों में से एक करार दिया। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के कार्यक्रम ‘रनऑडर’ में हालांकि चैपल की बातों से भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर सहमत नहीं हुए। मांजरेकर ने अश्विन के विदेशी मैदानों के रिकॉर्ड पर सवाल उठाया और कहा कि भारतीय मैदानों पर रवींद्र जडेजा और हाल में अक्षर पटेल जैसे स्पिनरों ने भी शानदार प्रदर्शन किए हैं।

Ravichandran Ashwin
रविचंद्रन अश्निन
अश्विन को महान गेंदबाज बताने में समस्या'

इस पर चैपल ने वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज जोएल गार्नर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विकेटों की संख्या इसलिए कम है क्योंकि उनके साथ कई और शानदार गेंदबाज टीम में थे। मांजरेकर ने कहा, 'जब लोग उन्हें (अश्विन) सर्वकालिक महान गेंदबाज बताते है तो मुझे कुछ समस्या है। अश्विन के साथ यह समस्या है कि उन्होंने एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में एक बार भी पांच विकेट नहीं चटकाया है। जब आप भारतीय पिचों पर उनके दमदार प्रदर्शन को देखें तो पिछले चार वर्षों में जडेजा ने लगभग उनके बराबर विकेट लिए है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में पटेल ने उनसे ज्यादा विकेट लिए है।'

'पिछले कुछ वर्षों भारतीय गेंदबाजी शानदार रहे'

मांजरेकर के विचारों से असहमत होते हुए चैपल ने गार्नर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'अगर आप गार्नर के प्रदर्शन को देखेंगे तो शायद उन्होंने ज्यादा बार पांच विकेट नहीं लिए हैं। जब आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो शायद वह उतना प्रभावशाली नहीं दिखेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि उस टीम में तीन और शानदार गेंदबाज थे।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों भारतीय गेंदबाजी शानदार रहे हैं, जिससे गेंदबाजों को विकेट साझा करने पड़े है।'

लिस्ट में इशांत शर्मा-मोहम्मद शमी को भी जगह

चैपल ने मौजूद समय के पांच सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजों में अश्विन के साथ इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और कगिसो रबाडा को भी जगह दी लेकिन अपने देश के पैट कमिंस इस सूची में सबसे ऊपर रखा। चैपल इशांत के पिछले तीन साल के प्रदर्शन से भी बेहद प्रभावित है, जिन्होंने 2018 से 22 टेस्ट में 77 विकेट चटकाए है।


श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ का ऐलान, शिखर धवन को दी गई कप्तानी, ऐसी है पूरी स्क्वॉड studypoint

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ का ऐलान, शिखर धवन को दी गई कप्तानी, ऐसी है पूरी स्क्वॉड


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जहां 24 सदस्यीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है, तो वहीं इसी बीच जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है.
खास बात तो ये है कि, इस कि दौरे पर टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में दी गई है. सीनियर टीम की गैरमौजूगी में उन्हें बी टीम का कप्तान चुना गया है. तो वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को उप कप्तान घोषित किय़ा गया है. इस दौरे पर खासकर एक युवा स्कॉड को चुनने की कोशिश की गई है. खास बात तो ये है कि नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है.
श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई टीम में कई युवा और नए चेहरों को भी शामिल करने पर जोर दिया गया है. देवदत्त पडिकल से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक, कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में जगह दी गई है.

इसके साथ ही गेंदबाजी की बात करें तो इसका ज्यादा प्रेशर उप कप्तान भुवनेश्वर कुमार पर होगी. साथ ही कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल की अहम भूमिका होगी. इस टीम पर एक दौड़ाएं तो अभी टीम बेहद संतुलित दिखाई दे रही है. क्योंकि इस टीम में ऑलराउंडर्स को भी खास प्राथमिकता दी गई है. चोट के बाद हार्दिक पांड्या ने भी श्रीलंका के खिलाफ वापसी की है.




गुरुवार, 10 जून 2021

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन के लिए माथापच्ची तेज, कोहली के चहेते के लिए बाहर होगा ये दिग्गज studypoint



भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत खिलाड़ी मैदान में ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं. इस दौरान सबसे ज्यादा नजरें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों पर रहेंगी. बैटिंग ऑर्डर तो लगभग तय है और इसमें ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं हैं. मगर बॉलिंग डिपार्टमेंट में जरूर टीम इंडिया के मैनेजमेंट को माथापच्ची करनी होगी. अभी यह तय नहीं है कि क्या प्लेइंग इलेवन में चार सीमर और एक स्पिनर होगा या तीन सीमर के साथ दो स्पिनर लिए जाएंगे. इस बीच खबर है कि टीम मैनेजमेंट फाइनल में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए बेसब्र है. वैसे यह इतना आसान नहीं है.

अगस्त 2019 के वेस्ट इंडीज दौरे के बाद यह पहली बार है जब इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह तीनों टीम इंडिया में शामिल हैं और फिट हैं. पिछले तीन सालों में टीम इंडिया के विदेशों में अच्छे प्रदर्शन में इन तीनों की अहम भूमिका रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, अगर मैनेजमेंट को लगा कि ट्रेनिंग के दौरान सिराज सही जगह पर गेंद का पटक रहे हैं तो इशांत शर्मा को आराम दिया जा सकता है. हालांकि इशांत का अनुभव उनकी दावेदारी को मजबूत बनाता है. वे अभी तक 101 टेस्ट खेल चुके हैं. इनमें 12 टेस्ट उन्होंने इंग्लैंड में खेले हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट इशांत की उम्र को भी देख रहा है. वे 33 साल के हो चुके हैं. साथ ही जनवरी में ही एड़ी की चोट से उबरे हैं. वे एक छोर से दबाव बनाए रखने में माहिर हैं लेकिन देखना होगा कि क्या वे बाउंसर डाल सकते हैं या नहीं.

दोनों स्पिनर शायद ही खेलें

अगर स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो रवींद्र जडेजा और आर अश्विन दोनों ने ही हालिया समय में गेंद व बैट से मिलाजुला प्रदर्शन किया है लेकिन टीम मैनेजमेंट दोनों को खिलाने के लिए प्लेइंग इलेवन में एक तेज गेंदबाज कम नहीं करेगा. साउथम्पटन का मौसम अभी काफी सर्द है. यह कंडीशन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पसंद आ सकती है. कीवी टीम यहां पर चार तेज गेंदबाजों को उतार सकती है. भारत जब पिछली बार इस मैदान पर खेला था तब मोईन अली ने उसका काम बिगाड़ा था. लेकिन तब मैच इंग्लैंड की गर्मियों के आखिर में हुए थे जबकि इस बार शुरू में ही मैच हो रहे हैं. ऐसे में पिच में तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद है.


बुधवार, 9 जून 2021

ICC टेस्ट रैंकिंग में जडेजा और रोहित शर्मा का जलवा, बेन स्टोक्स पिछड़े, देखें टॉप 10 studypoint


ICC टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का जलवा देखने को मिला है. जडेजा ऑलराउंडर टेस्ट रैंकिंग (Test All-Rounder Rankings) में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. जडेजा ने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है. ऑलराउंडर रैंकिंग में  जडेजा के 386 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. टेस्ट क्रिकेट में इस समय नंबर वन ऑलराउंडर वेस्टइंडीज के जसन होल्डर हैं. होल्डर के पास इस समय तक 423 प्वाइंट्स हैं. टॉप-10 ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भारत की ओर से अश्वि भी शामिल हैं. अश्विन (Ashwin) ऑलराउंडर रैंकिग में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. भारतीय स्पिनर के पास इस समय 353 प्वाइंट्स हैं. पांचवें नंबर पर शाकिब अल हसन मौजूद हैं. इसके बाद काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, टॉप 10 ऑलराउंडर रैंकिंग में शामिल हैं.

वहीं, बात करें गेंदबाजी रैंकिंग (Test Bowling Rankings) की तो नंबर वन पर पैट कमिंस मौजूद हैं. कमिंस के पास इस समय 908 प्वाइंट्स हैं. दूसरे नंबर पर अश्विन हैं, जो 850 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं न्यूजीलैंड के टिम साउथी तीसरे नंबर पर हैं. साउथी ने अपने रैंकिंग में सुधार किया है और 3 अंकों की उछाल लेते हुए तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं.


आईसीसी के बल्लेबाज रैंकिंग (ICC Batting Test Rankings) में पहले नंबर पर केन विलियमसन मौजूद हैं, विलियमसन के पास 895 रैंकिंग अंक है. बता दें कि विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे, जिसके कारण विलियमस की जगह पर आने वाले समय में स्टीव स्मिथ काबिज हो सकते हैं. स्मिथ के पास इस समय 891 प्वाइंट्स हैं. बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर मार्नश लाबूशेन हैं.

वहीं, चौथे नंबर पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट हैं. रूट के पास इस समय तक 836 प्वाइंट्स हैं. इसके अलावा भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पांचवें नंबर पर बरकरार हैं. कोहली इस समय 814 अंक के साथ पांचवें नंबर पर हैं. बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को फायदा हुआ है. रोहित ने हेनरी निकोलस को पीछे छोड़ दिया है. अब रोहित बल्लेबाजी रैंकिंग में 747 अंक के साथ 7वें नंबर पर हैं. वहीं, हेनरी निकोलस के पास 744 प्वाइंट्स हैं और वह 8वें नंबर पर काबिज 

Kane Stuart Williamson

क्रिकेट के साथ ही पढ़ाई में भी अव्वल थे भारत के ये क्रिकेटर्स, इनके पास है बड़ी-बड़ी डिग्रियां studypoint



हमने बचपन से ही एक कहावत सुनी है जो काफी आम है. हमारे बड़े-बुजुर्ग हमसे कहते है कि ‘पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब’. मगर ये कहावत उन लोगों पर झूट साबित होती है जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम खेलकूद से बनाया है. लेकिन हमारे कुछ क्रिकेट खिलाड़ी ऐसे भी है जो खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी बहुत आगे थे. आज हम आपको भारत के उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे जिनके पास कादि बड़ी-बड़ी डिग्रियां है.

अनिल कुंबले

anil kumble
अनिल कुंबले भारत की तरफ से सबसे सफल स्पिन गेंदबाज़ रहे है. कुंबले ने अपने क्रिकेट करियर के अंत में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी. क्रिकेट मैदान के अलावा कुंबले पढ़ाई में भी अव्वल थे. अनिल ने अपनी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज एजुकेशन बासावानागुड़ी से की थी. इसके बाद जम्बो ने आरवीसीई कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी. इस तरह से अनिल कुंबले एक इंजीनियर बन गए थे.

राहुल द्रविड़


rahul dravid
भारतीय टीम के लिए भरोसे का दूसरा नाम थे राहुल द्रविड़. राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की वॉल कहा जाता था. उन्होने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 1996 में की और वह भारतीय टीम की ओर से 16 साल तक खेलते रहे. उन्होंने कई सालों तक भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी. बैंगलोर के एक जाने माने सेंट जोसेफ बॉयज हाईस्कूल से द्रविड़ ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद द्रविड़ ने सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्श से कॉमर्श में डिग्री ली थी.

जहीर खान

zaheer khan
जहीर खान अपने स्कूल के समय में काफी होनहार छात्र थे. जहीर ने 12 काफी अच्छे नंबरों से पास की थी. उन्होंने इंजीनियरिंग के लिए दाखिला लिया था. इसी बीच क्रिकेट के प्यार ने उन्हें अपनी और आकर्षित कर लिया. इसके बाद जहीर खान इंजीनियरिंग छोड़कर क्रिकेट में किस्मत आजमाने चल पड़े. जहीर खान भारत के सफलतम गेंदबाज़ में गिने जाते है.

अविष्कार साल्वी

aavishkaar saalvi

अविष्कार साल्वी ने भारत के लिए 4 वनडे मैच खेले. साथ ही वो आईपीएल में 7 टी20 मैच भी खेले थे. उन्होंने ISRO मे जाने वाली डिग्री ले रखी थी. अविष्कार साल्वी एस्ट्रोफिजिक्स में पीएचडी कर चुके हैं.

वीवीएस लक्ष्मण

vvs laxman

भारतीय टीम के लिए वैरी वैरी स्पेशल पारी खेलने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने हमेशा ही टीम इंडिया को मुश्किल कंडीशन में मैच जिताया है. लक्ष्मण ने टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 1996 में अपना डेब्यू किया था. लक्ष्मण ने अपना अंतिम मैच भी इसी टीम के खिलाफ खेला था. लक्ष्मण ने डॉक्टर बनाने के लिए एक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया था. मगर क्रिकेट में आने के लिए उन्होंने पढ़ाई को छोड़ दिया था. लक्ष्मण भारत के महान क्रिकेटर के रूप में जाने जाते है.

रविचंद्रन अश्विन

ravichandran ashwin

रविचंद्रन अश्विन आज के समय में भारत की स्पिन गेंदबाज़ी की रीड की हड्डी है. रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में अपने एकदिवसीय करियर में डेब्यू किया था. अश्विन ने क्रिकेटर बनने से पहले काफी अच्छी पढ़ाई की है. उन्होंने इंन्फॉरमेशन टेक्नॉलजी में बीटेक किया हुआ है. बाद में वह क्रिकेट में आ गए.

जवागल श्रीनाथ

jagwal shrinath

जवागल श्रीनाथ भारत के लिए तेज़ गेंदबाज़ी किया करते थे. जवागल श्रीनाथ अब आईसीसी के मैच रैफरी बन चुके है. श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत की और से 300 से अधिक विकेट लेने वाले एक मात्र तेज गेंदबाज हैं. श्रीनाथ ने 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. उनकी पढ़ाई के बारे में बात करे तो वह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं. उनके पास इंस्ट्रुमेंटल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री है

आईसीसी ने जारी की टेस्ट रैंकिंग, टॉप-10 में दिखा भारतीय खिलाड़ियों का दिखा दबदबा STUDYPOINT


हाल में ही इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. यह मुकाबला ड्रॉ रहा था. इस टेस्ट मैच के बाद आज आईसीसी ने अपनी रैंकिंग को अपडेट किया है. अपडेट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को सबसे बड़ा फायदा हुआ हैं.

टिम साउदी तीसरे पायदान पर पहुंचे

आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, कोहली, रोहित, पंत, अश्विन, जडेजा टॉप-10 में शामिल 1

गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी को बड़ा फायदा हुआ है. वो गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पहले वो 6 वें नंबर पर थे. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम मिला है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने सात विकेट लिए थे. उनके 838 रेटिंग पॉइंट्स है.

पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस है, जिनके 908 रेटिंग पॉइंट्स है. वहीं इस लिस्ट में भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन दूसरे पायदान पर बने हुए हैं. उनके 850 पॉइंट्स हैं. अश्विन के अलावा टॉप-10 में कोई अन्य भारतीय गेंदबाज नहीं है. जेम्स एंडरसन 2 स्थान के नुकसान के साथ छठे पायदान पर आ गए हैं. वहीं नील वैगनर भी 1 स्थान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर लुढ़क गए हैं.

केन विलियमसन नंबर-1 पर बरकरार

आईसीसी ने जारी की नई टेस्ट रैंकिंग, कोहली, रोहित, पंत, अश्विन, जडेजा टॉप-10 में शामिल 2
बल्लेबाजों की रैंकिंग में केन विलियमसन 895 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 स्थान पर बरकरार है. वहीं स्टीव स्मिथ नंबर-2 पर 891 अंको के साथ मौजूद है. भारतीय बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग विराट कोहली की है, जो पांचवे स्थान पर मौजूद है. वहीं ऋषभ पंत और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से छठे स्थान पर बने हुए हैं. दोनों के ही 747 रेटिंग पॉइंट्स है.आईसीसी टेस्ट रैकिंग में भारत के ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा को फायदा हुआ है. वो आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. जडेजा के 386 पॉइंट हैं. वहीं बेन स्टोक्स 385 प्वॉइंट के साथ नंबर तीन पर हैं.

वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. भारत के आर अश्विन आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग की लिस्ट में चौथे नंबर पर बरकरार हैं. उनके 353 प्वॉइंट हैं.

यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट टेस्ट रैंकिंग


✍विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय

✍विश्व के प्रमुख संगठन और उनके मुख्यालय 1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) - नैरोबी 2. अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) - आदिस-अबाबा 3. ग...